जालौन में कोंच स्टेशन के सामने शोरूम में भीषण आग, 12-15 लाख का नुकसान; वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से हादसा

जालौन में कोंच स्टेशन के सामने शोरूम में भीषण आग, 12-15 लाख का नुकसान; वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से हादसा

Share This Article

जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दो मंजिला शोरूम में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। वेल्डिंग के दौरान उठी चिंगारी गद्दों पर गिरते ही आग विकराल हो गई और कुछ ही मिनटों में 15 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। धुएं का गुबार देखकर आसपास के घरों के लोग घबराकर बाहर निकल आए।

एक घंटे देरी से पहुंची दमकल, गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में रखे ब्रांडेड गद्दे, फ्रिज, टीवी और हैंडलूम का सामान जलकर राख हो गया। अनुमानित नुकसान 12 से 15 लाख रुपये बताया जा रहा है।

आग का मंजर देखकर शोरूम मालिक वीरेंद्र अग्रवाल बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला और बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। दो मंजिला इमारत में रखे सामान को कर्मचारी और स्थानीय लोग मिलकर बाहर निकालते रहे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया जा सका। इस दौरान आग बुझाते समय एक युवक झुलस गया, जिसका इलाज कराया जा रहा है।

वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग, आसपास की दुकानों और घरों को खाली कराया गया

जानकारी के अनुसार शोरूम की दूसरी मंजिल पर सुबह से वेल्डिंग का काम चल रहा था। करीब साढ़े 12 बजे चिंगारी एक गद्दे पर गिर गई। गद्दों में आग लगते ही लपटें फैलती चली गईं। इससे शोरूम के बगल में स्थित टायर रबरिंग की दुकान को तुरंत खाली कराया गया। इमारत से सटे एक होटल में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां काम कर रहे मजदूर भी घबराकर बाहर आ गए। आस-पास के घरों में रहने वाले परिवार अपना सामान छोड़कर सड़क तक भागे।

अधिकारियों की मौजूदगी में राहत-बचाव, देरी पर लोगों ने जताया रोष

आग से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कोंच एसडीएम ज्योति, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार पटेल, सीओ परमेश्वर प्रसाद, चीफ फायर ऑफिसर अरविंद कुमार सिंह और कोंच कोतवाली पुलिस टीम पहुंची। उरई और जालौन से दमकल की अतिरिक्त गाड़ियां बुलाकर राहत-बचाव शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की देरी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग काबू में आई। शोरूम मालिक वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान कम होता।

प्रशासन बोला: बड़ी संख्या में नुकसान टला, जांच शुरू

एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि शोरूम में वेल्डिंग के दौरान आग लगी और तुरंत विकराल रूप ले लिया। फायर, पुलिस, रेवेन्यू और बिजली विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने गद्दे और सामान नीचे उतारने में बड़ी मदद की, जिससे कई लाख का सामान बच सका।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि इससे पहले भी इस शोरूम में आग लगने की शिकायत आ चुकी है, जिसकी जांच की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This