IndiGo Emergency : कोलकाता से चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 224 लोग सुरक्षित | DD News Uttar Pradesh

Share This Article

IndiGo Emergency : हवाई सफर के दौरान तकनीकी खराबी की खबरें अक्सर यात्रियों को डरा देती हैं। ऐसा ही एक सांसे थमा देने वाला मामला कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट से सामने आया है। लैंडिंग से ठीक पहले विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ की मुस्तैदी की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर अचानक घोषित हुई फुल इमरजेंसी

जानकारी के अनुसार कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-723 अपने तय समय के मुताबिक लैंडिंग की तैयारी कर रही थी। तभी अचानक उड़ान के दौरान विमान का बायां इंजन फेल हो गया। पायलटों ने बिना देरी किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात 11:29 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई। रनवे के आसपास फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों को तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।

224 यात्रियों के साथ सुरक्षित उतरा विमान

इस फ्लाइट में कुल 224 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। इंजन में खराबी के बावजूद पायलट ने बेहद सावधानी से विमान पर नियंत्रण बनाए रखा। तय समय रात 11:30 बजे के बजाय विमान ने रात 11:37 बजे चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे 25 पर पूरी तरह सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद रात 11:47 बजे आधिकारिक तौर पर इमरजेंसी हटा ली गई और एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन फिर से सामान्य हो गया।

फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी की बढ़ती घटनाएं

विमानों में इस तरह की तकनीकी दिक्कत का यह कोई पहला मामला नहीं है। अभी पिछले महीने ही दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस वक्त विमान के निचले कार्गो होल्ड में धुआं उठने का अलर्ट मिला था, जिसके बाद पायलटों ने राजकोट ATC से प्रायोरिटी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी और विमान को सुरक्षित उतार लिया था।

READ MORE : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का पीएम मोदी ने किया विमोचन | DD News Uttar Pradesh
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This