IND vs ZIM 2nd T20: रविवार को स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 श्रृंखला का दूसरा मैच खेलने उतरेगी। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया 1-0 से बढ़त पर है। इससे पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 115 रन के लक्ष्य को हासिल करके मैच को 4 विकेट से जीता था।
महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल के तहत महिला दर्शकों के लिए तीनों मुकाबलों में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही यह पहली द्विपक्षीय श्रृंखला है। इसी कड़ी में, श्रृंखला का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 20 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। टी-20 के बाद दोनों टीमें वडोदरा का रुख करेंगी, जहां 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन मैचों की रोमांचक एकदिवसीय (ODI) सीरीज खेली जाएगी। भारत महिला टीम- स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, निकी प्रसाद, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, प्रेमा रावत, अनुष्का शर्मा, नंदनी शर्मा, गुनालन कमलिनी, क्रांति गौड़, जिन्तिमणि कलिता, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा
जिम्बाब्वे महिला टीम
जोसेफिन नकोमो (कप्तान), केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा
यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज पर खर्च होगा कम, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला