Gujarat: गर्मी से बेहाल चोर, चोरी के बाद AC चालू कर दुकान में 6 घंटे सो गया

Gujarat

Share This Article

Gujarat में इन दिनों सूरज की तपिश ऐसी है कि आम इंसान तो क्या, अब चोर भी इससे परेशान होने लगे हैं। नवसारी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अक्सर चोर हाथ साफ करने के बाद तुरंत भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहाँ तो चोर ने भागने के बजाय आराम करना ज्यादा जरूरी समझा।

Gujarat

चोरी के बाद एसी का आनंद

यह अनोखा वाकया नवसारी के जुनाथाना इलाके का है, जहाँ एक ऐड एजेंसी के ऑफिस में चोरी हुई। सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई दंग है। रात के करीब साढ़े दस बजे एक नकाबपोश शख्स ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसा। उसने दराज से 60 हजार रुपये नकद और चांदी के सिक्के चुराए। लेकिन बाहर इतनी गर्मी थी कि चोर की हिम्मत जवाब दे गई। उसने ऑफिस का एयर कंडीशनर (AC) चालू किया और वहीं कुर्सी पर बैठकर ठंडी हवा का मजा लेने लगा।

Gujarat

साढ़े छह घंटे तक ली गहरी नींद

हैरानी की बात यह है कि चोर को पकड़े जाने का रत्ती भर भी खौफ नहीं था। वह एसी की ठंडी हवा में करीब छह घंटे तक आराम फरमाता रहा। फुटेज में दिखा कि वह रात 10:26 बजे दाखिल हुआ था और अगली सुबह करीब 5 बजे तक ऑफिस के अंदर ही रहा। जब उसे लगा कि अब सूरज निकलने वाला है और लोग जाग जाएंगे, तब वह बड़ी शांति से वहां से बाहर निकला।

पुलिस भी रह गई दंग

सुबह जब ऑफिस खुला और सामान बिखरा मिला, तब जाकर चोरी का पता चला। दुकान मालिक ने जब सीसीटीवी चेक किया तो इस ‘आराम पसंद’ चोर की पूरी करतूत सामने आ गई। पुलिस भी इस तरीके को देखकर सोच में पड़ गई है। फिलहाल पुलिस की टीमें सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही हैं।

गर्मी का सितम वाकई क्या-क्या न करवा दे! चोरी जैसा अपराध करने के बाद भी सुकून की नींद लेना बताता है कि गर्मी ने लोगों का क्या हाल कर रखा है। अब देखना यह है कि पुलिस इस सोए हुए चोर को कब तक जगा पाती है।

यह भी पढ़ें: Kanpur double murder case: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने की जुड़वां बेटियों की हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This