गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई: तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आईएसआईएस और अल-कायदा मॉड्यूल से कनेक्शन बेनकाब

गुजरात एटीएस, आतंकवादी गिरफ्तार, आईएसआईएस मॉड्यूल, अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट, Gujarat ATS, terrorist arrested, ISIS module, Al Qaeda in the Indian Subcontinent, terrorism in India

Share This Article

गुजरात एटीएस ने गांधीनगर के पास अदलाज क्षेत्र से तीन संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक नए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं और इनके आईएसआईएस से संबंध होने की संभावना जताई जा रही है।

गुजरात एटीएस ने रविवार को अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिन पर देशभर में आतंकी हमलों की साजिश रचने और हथियारों की सप्लाई करने का आरोप है। एटीएस का कहना है कि ये तीनों पिछले एक साल से एजेंसी की निगरानी में थे और हथियार सौंपने के दौरान पकड़े गए। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारी हासिल की जा सके।

इस साल की शुरुआत में गुजरात एटीएस ने अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें बेंगलुरु की एक महिला भी शामिल थी। यह महिला कथित तौर पर ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क संचालित कर रही थी और उसके पाकिस्तान से संबंध बताए गए थे। एटीएस ने 30 वर्षीय समा परवीन नामक महिला को अल-कायदा से जुड़ाव के आरोप में गिरफ्तार किया था। एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया था कि यह गिरफ्तारी अल-कायदा से संबंधित एक चल रहे मामले के तहत की गई, जिसमें पहले भी तीन अन्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

23 जुलाई को एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े होने के संदेह में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली के मोहम्मद फैक, अहमदाबाद के मोहम्मद फरदीन, अरावली के मोदासा निवासी सेफुल्लाह कुरैशी और उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी जीशान अली शामिल थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This