Greater noida encounter: मारा गया 7 साल की बच्ची का हत्यारा बलराज

Greater noida encounter

Share This Article

Greater noida encounter: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र स्थित हल्द्वानी गांव में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई खौफनाक वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बलराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। 28 अगस्त की शाम बच्ची अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाश के लिए पांच टीमें गठित की थीं।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को आरोपी का सुराग मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को बोरे में बंद करके ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी बलराज को गिरफ्तार कर लिया था।

Greater noida encounter

घटनास्थल से भागने के दौरान लगी गोली

ग्रेटर नोएडा सेंट्रल जोन के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद करने के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी। उसी दौरान मौका पाते ही आरोपी बलराज पुलिस कस्टडी से भागने लगा।

भागते समय उसने पुलिस टीम को चकमा देने की कोशिश की और एक दरोगा की सर्विस पिस्टल छीन ली। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इसी दौरान पुलिस की एक गोली आरोपी को लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

गोली लगने के तुरंत बाद पुलिस टीम घायल आरोपी बलराज को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसने दम तोड़ दिया।

मासूम बच्ची के परिजन और स्थानीय नागरिक लगातार आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा और फांसी की मांग कर रहे थे। जैसे ही इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी की मुठभेड़ में मौत की खबर सामने आई, परिजनों और गांव वालों ने राहत की सांस ली। बच्ची के परिवार ने त्वरित न्याय मिलने पर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi हुए Swine flu (H1N1)के शिकार, बेंगलुरु शो कैंसिल करने के बाद आइसोलेशन में गए एक्टर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This