बॉलीवुड अभिनेता Emraan Hashmi को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ की शानदार सफलता का जश्न मना रहे इमरान अब Swine flu (H1N1) की चपेट में आ गए हैं। डॉक्टर की सलाह के बाद वे इस वक्त पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं।
Emraan Hashmi कुछ दिनों से थे बीमार, बेंगलुरु शो कैंसिल
दरअसल पिछले कुछ दिनों से इमरान हाशमी की तबीयत लगातार ठीक नहीं चल रही थी। सेहत में सुधार न होने के कारण उन्हें अपना आगामी बेंगलुरु शो भी रद्द करना पड़ा।
इस संबंध में इमरान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस से बात की। उन्होंने लिखा, “हैलो बेंगलुरु, मेरी तबीयत बहुत खराब है और बदकिस्मती से मैं बेंगलुरु शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपकी टिकटें नई तारीख के लिए भी वैलिड रहेंगी। आप लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार है।”

रांची में थे Emraan Hashmi, मेडिकल टेस्ट पॉजिटिव, स्वाइन फ्लू की पुष्टि
एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी अपने काम से जुड़े सिलसिले में हाल ही में रांची के दौरे पर गए थे। वे वहां अपनी आने वाली नई फिल्म ‘G9’ की शूटिंग और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे।
जब वे रांची से वापस लौटे, तो उन्हें तेज बुखार और अस्वस्थता महसूस होने लगी। इसके बाद उन्होंने अपना मेडिकल चेकअप करवाया। जब टेस्ट रिपोर्ट आई तो उसमें H1N1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें किसी के संपर्क में न आने, पूरी तरह आराम करने और सभी जरूरी मेडिकल एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
इमरान की ‘awarapan 2’ का जलवा, छप्परफाड़ कमाई
अगर बात Emraan Hashmi के करियर की करें, तो इस समय बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ का जलवा देखने को मिल रहा है। काफी समय बाद बड़े पर्दे पर लौटी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के शुरुआती 15 दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 173.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 145.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज कर लिया है। वहीं, अगर दुनिया भर में इसके प्रदर्शन की बात करें, तो फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 205.35 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है।
फैंस यही उम्मीद और दुआ कर रहे हैं कि इमरान जल्द से जल्द ठीक होकर वापस काम पर लौटें।
यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee पर गिरी गाज: High court का आदेश तोड़ने पर कोलकाता में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
