गोरखपुर जनता दर्शन: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं, गोशाला में की गोसेवा

गोरखपुर

Share This Article

सोमवार देर रात गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं के साथ आए लोगों की बात ध्यान से सुनी और प्रार्थना पत्र पढ़कर कहा, “घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।” जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या का संवेदनशील, समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों तक खुद जाकर पहुंचे और एक-एक कर उनके मुद्दों को समझा। अपनेपन के भाव मे ‘कहां से आए हैं, क्या बात है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं होने का भरोसा दिया। प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए। जमीन कब्जाने जैसी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई के आदेश भी दिए।

गोरखपुर

गंभीर बीमारियों में आर्थिक मदद का आश्वासन  

जनता दर्शन में कई लोग सर्वाधिक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद की गुहार लेकर आए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धन की कमी इलाज में बाधक नहीं होगी, सरकार पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए तुरंत राशि जारी की जा सके। बच्चों को भी सीएम योगी ने प्यार और प्रोत्साहन दिया, उन्हें स्कूल जाने और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट भी बांटे।

गोरखपुर

गोशाला में गोसेवा और मोर को दुलार 

गोरखनाथ मंदिर में गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को नाम लेकर पुकारा और हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। गोशाला में एक मोर भी उनके पास आया, जिसे सीएम योगी ने ‘पुंज’ नाम से पुकारा। उन्होंने मोर को भी स्नेह से दुलारा और रोटी के छोटे टुकड़े खिलाए।

यह भी पढ़ें: India-EU Trade Deal: पीएम मोदी ने बताया ‘Mother Of All Deals’, 75 अरब डॉलर के निर्यात अवसर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This