Free Bus Service : रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 66 घंटे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

Share This Article

Free Bus Service : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश में महिलाओं का सफर आसान और सुरक्षित बनाने के लिए रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बिना कोई किराया दिए बस से यात्रा कर सकेंगी। इस बार खास बात यह है कि महिलाओं को न केवल खुद के लिए, बल्कि उनके साथ यात्रा कर रहे एक सहवर्ती यात्री के लिए भी यह सुविधा मिलेगी।

66 घंटे तक मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा

परिवहन निगम के अनुसार, महिलाओं को रोडवेज बसों में 27 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से लेकर 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक (कुल 66 घंटे) मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इस दौरान महिला यात्रियों और उनके साथ मौजूद एक यात्री को शून्य (Zero) मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। वहीं, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों में 27 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से लेकर 29 अगस्त की शाम 7:00 बजे तक मुफ्त सेवा उपलब्ध रहेगी।

लखनऊ में 115 इलेक्ट्रिक बसें और प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त इंतजाम

रक्षाबंधन पर भीड़ को देखते हुए लखनऊ के दुबग्गा डिपो से शहर के 7 प्रमुख मार्गों पर 115 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जाएगा। इसके अलावा आलमबाग और कैसरबाग बस स्टेशनों से 5 नई एसी बसें भी चलाई जाएंगी, जिनमें आलमबाग से प्रयागराज व बनारस तथा कैसरबाग से बहराइच के रूट शामिल हैं।

12 प्रमुख शहरों के लिए 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी स्पेशल बसें

त्योहार के दौरान अत्यधिक भीड़ की संभावना वाले 12 शहरों के लिए 26 अगस्त से 31 अगस्त तक अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से देहरादून, दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, अयोध्या, रायबरेली और कानपुर के लिए हर समय बसें उपलब्ध रहेंगी। बसों में किसी तरह की तकनीकी खराबी न आए, इसके लिए निगम ने अभी से ऑन-रोड मरम्मत के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

READ MORE : महिला ने मांगी गाय, सीएम योगी ने तुरंत दिए निर्देश; दिव्यांग की जमीन भी होगी कब्जामुक्त | DD News Uttar Pradesh 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This