Deputy CM Brajesh Pathak Hardoi Visit: शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण, जानें क्या-क्या की बड़ी घोषणाएं ?

Deputy CM Brajesh Pathak Hardoi Visit

Share This Article

Brajesh Pathak Hardoi Visit: हरदोई में आयोजित एक भावुक कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी है।

मेडिकल कॉलेज के नामकरण का दिया आश्वासन

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर डिप्टी सीएम ने एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मेजर पंकज पांडेय के नाम पर रखने के लिए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का सम्मान करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

विपक्ष पर साधा निशाना

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान प्रदेश में अपराध और दंगों का माहौल था। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और छात्रों की आड़ में अव्यवस्था फैलाने की कोशिशों की भी कड़ी निंदा की।

जात-पात से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति स्वीकार्य नहीं है। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Lucknow में NCMC card लॉन्च: अब एक ही कार्ड से कर सकेंगे देशभर में यात्रा, जानिए कैसे मिलेगी 10% छूट!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This