CSK vs SRH Weather Report : क्या आज चेन्नई में बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा?

Share This Article

CSK vs SRH Weather Report : आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में एक बेहद हाईवोल्टेज और इमोशनल मुकाबला होने वाला है। प्लेऑफ की जंग के बीच करोड़ों फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आज महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरेंगे। लेकिन इस बड़े मुकाबले से ठीक पहले एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। इस मैच पर मौसम का मिजाज थोड़ा बिगड़ता हुआ दिख रहा है, जिससे फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं।

चेपॉक में बारिश का कितना है खतरा?

ताजा CSK vs SRH Weather Report के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस 63वें मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट कहती है कि मैच शुरू होने के समय यानी शाम को बारिश की आशंका करीब 34 प्रतिशत है। जैसे-जैसे रात बढ़ेगी, यह संभावना बढ़कर 47 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ऐसे में फैंस को पूरा 20-20 ओवर का खेल देखने को मिलेगा या ओवरों में कटौती होगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

नेट्स में पसीना बहाते दिखे थाला

मौसम की इस टेंशन के बीच अच्छी खबर यह है कि फैंस के चहेते ‘थाला’ यानी महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर वापसी की उम्मीदें तेज हो गई हैं। 44 साल के धोनी इस सीजन चोट की वजह से ज्यादातर मैचों से दूर रहे। लेकिन रविवार को उन्होंने चेपॉक के मैदान पर करीब 30 मिनट तक नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने स्पिनर्स का सामना किया और फिटनेस ड्रिल्स भी पूरी कीं। इस खबर ने फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

प्लेऑफ की रेस के लिए जीत जरूरी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से बेहद जरूरी है। टीम फिलहाल 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए चेन्नई को अपने बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। अगर आज टीम हार भी जाती है, तो उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं होंगी, लेकिन फिर उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Lucknow के Gomti nagar station पर ट्रेन में मिला युवती का सिर कटा शव, बक्से और बैग में बंद थे टुकड़े

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This