CM YOGI की कैबिनेट बैठक…24 प्रस्तावों पर लगी मुहर | UP Cabinet | Raksha Bandhan

CM YOGI, up cabinet, yogi cabinet

Share This Article

UP cabinet: राजधानी लखनऊ में CM YOGI की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई। जिस बैठक में 24 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी…जिसमें महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा से लेकर कई प्रस्ताव पास हुए।

शहरों की रफ्तार बढ़ाने और सफर को सुगम बनाने की दिशा में योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। लेकिन नजरें उस फैसले पर भी टिकी रहीं…जो यूपी के सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने वाला है…परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए बड़ी सौगात दे दिया है।

Yogi cabinet की बैठक…अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर!

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है
बैठक में 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया है 
– अब ऐसी महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी
– 250 इलेक्ट्रिक बसों 42 सीटर और 52 सीटर को 425 की लागत से खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है
– परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि) इस योजना का नाम लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना है
– बस में सफर के दौरान महिलाओं को अपनी उम्र का सबूत दिखाना होगा
– इसके लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाया जा सकेगा
– सरकार के मुताबिक) इस फैसले का फायदा प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा

त्योहारों का रंग सिर्फ खुशियों से नहीं, सरकार के फैसलों से भी गहरा होता है और रक्षाबंधन से पहले यूपी सरकार ने महिलाओं को ऐसा ही एक बड़ा तोहफा दिया है। एक तरफ रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा तो दूसरी तरफ 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस सेवा का फैसला। यानी सरकार ने महिलाओं के सफर को राहत देने के साथ इसे सम्मान और सुविधा से भी जोड़ दिया है…लिहाजा यह फैसला महिलाओं के लिए किस कदर अहम है…परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डीडी यूपी को विस्तार से बताया।

कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए सरकार ने जो फैसला लिया है। इस एतिहासिक फैसले को यूपी सरकार के मंत्री अलग – अलग तरीके से सराहना कर रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने डीडी यूपी से बातचीत के दौरान इस फैसले की अलग व्याख्या कर दी है।

एक तरफ यूपी सरकार ने जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई तो वहीं एक प्रस्ताव ऐसा भी है जो अभिभावकों के लिए अहम है। मां-बाप बच्चों को सिर्फ जन्म ही नहीं देते। बल्कि उनकी परवरिश से लेकर उन्हें काबिल बनाने तक अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। लेकिन जब वही बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता से मुंह मोड़ लें, तो यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज की भी चिंता बन जाती है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने कैबिनेट में एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी।

यानी मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों में विकास, परिवहन से लेकर सामाजिक सरोकारों तक की तस्वीर साफ नजर आई। सरकार के इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों और प्रदेश के विकास पर पड़ने वाला है अब इन फैसलों को जमीन पर कितनी तेजी से उतारा जाता है…ये देखने वाली बात होगी…

यह भी पढ़ें: Librarian bharti की मांग पर Lucknow में प्रदर्शन, Deputy CM Brajesh Pathak ने दिया समाधान का भरोसा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This