Raksha bandhan: Lucknow में CM Yogi ने मनाया स्नेहबंधन पर्व, महिलाओं और बच्चियों ने बांधा रक्षासूत्र

Raksha bandhan

Share This Article

Raksha bandhan के पावन पर्व पर लखनऊ में आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम की, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शामिल बेटियों को उपहार भी दिए। स्नेहबंधन कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश देखने को मिला। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर आयोजित कार्यक्रम ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया।

यह भी पढ़ें: Raksha bandhan पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, PM मोदी और CM योगी समेत दिग्गजों ने दी देशवासियों को बधाई। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This