Valmiki Jayanti Celebration: Chitrakoot के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Valmiki Jayanti Celebration

Share This Article

Valmiki Jayanti Celebration: Chitrakoot के लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन समिति के सदस्य आनंद सिंह और आचार्य रमन तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर वाल्मीकि रामायण का पाठ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

आनंद सिंह ने बताया कि मान्यता के अनुसार, इसी तपोस्थली में महर्षि वाल्मीकि ने लव-कुश को शिक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वाल्मीकि आश्रम का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास के साथ महर्षि वाल्मीकि के जीवन और योगदान के बारे में लोगों को अधिक जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Darshan Update: बदली दर्शन और आरती की समय-सारणी, अब सभी भक्तों को मिलेंगे सुलभ दर्शन

यह भी पढ़ें: Ayodhya के दंतधावन कुंड में शरद पूर्णिमा पर विशेष आयोजन | Sharad Purnima

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This