Chitrakoot Flood Survey: चित्रकूट में बाढ़, अतिवृष्टि और आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। जिले के 160 प्रभावित राजस्व ग्रामों में संयुक्त टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। शुरुआती सर्वे में कई गांवों में तिल और अरहर की फसल को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान सामने आया है।
वहीं कुछ गांवों में ज्वार की फसल भी प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों की ओर से कुल 492 व्यक्तिगत दावे प्राप्त हुए हैं। इनमें से 257 दावों का सर्वे पूरा किया जा चुका है, जबकि 235 दावों का सर्वे अभी प्रक्रियाधीन है। फसल क्षति का पूरा आकलन अधिकृत CLAP यानी Crop Loss Assessment Platform (क्रॉप लॉस असेसमेंट प्लेटफॉर्म) के माध्यम से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut Fire: तड़के धू-धूकर जला दो मंजिला अविका होटल, 6 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग







