Bareilly Flood: बरेली में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से रामगंगा और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे कटान और खेतों में पानी पहुंचने से फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रेसीडेंसी गार्डन समेत ग्रामीण क्षेत्रों का ट्रैक्टर से निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। तीन दिन पहले हुई भारी बारिश से कई इलाकों में तीन से पांच फीट तक पानी भर गया था, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। डीएम ने 25 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने जल्द जलभराव दूर करने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: Chitrakoot Flood Survey: चित्रकूट में बाढ़ और अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू
यह भी पढ़ें: Meerut Fire: तड़के धू-धूकर जला दो मंजिला अविका होटल, 6 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग







