Chandauli पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप (Codeine Cough Syrup) मामले में फरार चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने वाराणसी स्थित आरोपियों के घरों पर डुगडुगी बजवाकर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किए। यह कार्रवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट-1, चंदौली के आदेश पर की गई।
पुलिस के मुताबिक, औषधि निरीक्षक की ओर से मुगलसराय कोतवाली में छह आरोपियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं। जांच में कुल 22 लोगों को अभियुक्त बनाया गया। इनमें से 18 आरोपी जेल में हैं, जबकि चार फरार हैं। फरार आरोपियों में शुभम जायसवाल, प्रशांत कुमार कसेरा, अंजली रानी कसेरा और आकाश गुप्ता शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: अब Jantar-Mantar पर नहीं हो सकेगा आंदोलन, दिल्ली पुलिस ने तय किए 3 नए ठिकाने



