
Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026: पीएम मोदी पहुंचे भारत मंडपम, युवाओं के विचारों और नवाचारों को देखा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उस प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें देश के युवाओं द्वारा किए गए कार्यों, नवाचारी सोच और ज़मीनी स्तर पर लागू किए जा सकने वाले विचारों को प्रदर्शित किया गया था।







