
Mathura Road Accident : वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार डंपर से टकराई, मां-बेटे समेत 4 की मौत, 5 घायल
Mathura Road Accident : मध्य प्रदेश के भिंड से भगवान के दर्शन करने वृंदावन जा रहे एक परिवार की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी एक कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।






