
Fatehpur में मंत्री Rakesh Sachan का बयान, 2027 में BJP की जीत का दावा
Fatehpur के बिंदकी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वहीं, 2017 में योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली।





