Fatehpur के बिंदकी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वहीं, 2017 में योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।
MLC चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि यह पढ़े-लिखे और जागरूक मतदाताओं का चुनाव है और भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर उन्होंने मतदाताओं से वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने की अपील की। उन्होंने बताया कि मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने और स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की जागरूकता जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Deepotsav 2026: 2,100 स्वदेशी ड्रोन से दिखेगी रामायण | CM Yogi ने परखी तैयारियां







