
Kanpur marriage fraud case: पिछली दो शादियां छिपाकर की तीसरी शादी, 16 लाख लेकर फरार हुई महिला समेत 6 गिरफ्तार
Kanpur marriage fraud case: कानपुर शहर के बर्रा इलाके से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी पिछली दो शादियों की बात छिपाकर तीसरी शादी की और कुछ ही समय में लाखों के जेवर और नकदी लेकर मायके चली गई।








