Bulandshahr में बच्ची से गैंगरेप, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Bulandshahr

Share This Article

Bulandshahr। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दरिंदों ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया और उसे छत से फेंककर हत्या कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को घायल हालत में गिरफ्तार किया।

घटना 2 जनवरी की शाम को हुई। आरोपियों राजू और वीरू कश्यप ने बच्ची के साथ कुकर्म किया। पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने मासूम को छत से नीचे फेंककर मौत के घाट उतार दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हालत में मिली और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 Bulandshahr

आरोपी और वारदात की जानकारी

बच्ची के पिता ने बताया कि दोनों आरोपी उनकी ही बिल्डिंग में किराएदार थे। राजू बलरामपुर का और वीरू लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। बच्ची छत पर खेल रही थी कि तभी दोनों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और बिल्डिंग के पीछे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर POCSO एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया।

 Bulandshahr

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी, कबूला अपना जुर्म

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें गठित की थीं। सूचना मिली कि आरोपी कांवरा रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में छिपे हैं। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने जुर्म की स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और डर के चलते उसे छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है ताकि मासूम को जल्द न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें : Noida में नववर्ष पर 35 करोड़ की बिकी शराब, आम दिनों की तुलना में बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This