Barsana Radhashtami : 19 सितंबर को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर

Share This Article

Barsana Radhashtami : मथुरा के बरसाना में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले पावन राधाष्टमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस खास मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है ताकि यहां आने वाले भक्तों को दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

7 जोन और 20 सेक्टर में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 38 होल्डिंग एरिया, 50 विशाल पार्किंग स्थल, 88 बैरियर और 6 वॉच टावर तैयार किए जा रहे हैं। जल दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 12 कुशल गोताखोर और एक नाव भी तैनात रहेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान

प्रशासन ने संबंधित विभागों को बरसाना की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल टीमें, बाइक एंबुलेंस, 35 पानी के टैंकर, 30 मोबाइल शौचालय और 7 प्रमुख स्थानों पर जूता घर बनाए जाएंगे। साथ ही, कस्बे में 100 लाउडस्पीकर और दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। जर्जर इमारतों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

155 सीसीटीवी कैमरों से होगी कढ़ी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए बरसाना में 50 संवेदनशील स्थानों पर कुल 155 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे कस्बे में पहले से लगे 60 कैमरों और राधारानी मंदिर परिसर में लगे 32 कैमरों के अलावा होंगे। इनके साथ ही 27 स्थानों पर 63 अस्थायी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पीली कोठी, श्रीजी गेट और कटारा पार्क सहित सात प्रमुख स्थानों पर स्टैटिक सेट के जरिए भीड़ की पल-पल निगरानी की जाएगी। राधाष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। 18 और 19 सितंबर को बरसाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए निगम 160 विशेष बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति या अचानक भीड़ बढ़ने पर उपयोग के लिए 40 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।

READ MORE : Kanpur Crime : कानपुर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This