Bareilly में वक्फ संपत्ति घोटाले का पर्दाफाश: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने DM से की शिकायत, जांच की मांग

Bareilly

Share This Article

Bareilly में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (Maulana Shahabuddin Razvi) ने वक्फ संपत्ति घोटाले का खुलासा किया है। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने वक़्फ़ संपत्ति घोटाले ग्राम चन्दपुर बिचपुरी स्थित वक्फ संख्या 42-ए की संपत्ति को लेकर जिला अधिकारी बरेली को शिकायत दी गई है।

दिल्ली निवासी 84 वर्षीय मलिका कमर आरा ने अपने मुख्त्यारेआम अब्दुल हसीब खां के माध्यम से आरोप लगाया कि वक्फ भूमि का सरकारी मुआवजा कथित रूप से गलत तरीके से प्राप्त कर उसका कुछ हिस्सा बिल्डरों को बेच दिया गया। शिकायत में कहा गया कि 2016 में मिले मुआवजे का उपयोग वक्फ नियमों के अनुसार नई संपत्ति खरीदने में नहीं किया गया।

साथ ही शेष करीब एक अरब रुपये के मुआवजे पर रोक, जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मौलाना रजवी ने कहा कि सपा नेताओं के लिए यही पर्याप्त सबूत हैं। मौलाना ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने ज़मीने इस लिए वक्फ की थी कि इससे होने वाली आमदनी धर्म-कर्म के कामों में खर्चा हो और गरीब मुसलमानों की आर्थिक मदद की जाएं। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को वक्फ के सिलसिले में पत्र भी लिखा था और वक्फ बोर्ड को लेकर जांच की मांग की थी ।

यह भी पढ़ें: Lucknow university 69th convocation ceremony: 1.25 लाख छात्रों को मिली डिजिटल डिग्री, ई-ऑफिस प्रणाली का हुआ उद्घाटन

यह भी पढ़ें: Fatehpur में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 243 नमूने फेल, 108 कारोबारियों पर लगा 22.72 लाख का जुर्माना 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This