Ramganga river bridge crack: Bareilly में बड़ा हादसा टला, गौरा-लोकनाथ पुल की सड़क धंसी

Ramganga river bridge crack, Bareilly

Share This Article

Ramganga river bridge crack: Bareilly के मीरगंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड में अचानक करीब 3 से 4 मीटर लंबी दरार पड़ गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने से मीरगंज की ओर का हिस्सा पुल से अलग हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एसडीएम, पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और लेखपालों की तैनाती की गई है।

एडीएम के मुताबिक, रामगंगा नदी की धारा बदलने से पुल और सड़क के बीच कटान हुआ, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया। कटान रोकने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रित होने के बाद जल्द आवागमन बहाल किया जाएगा।

Ramganga river bridge crack

यह भी पढ़ें: Amroha Case: 8 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले farmaan को उम्रकैद, bulldozer action

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This