Bareilly: लड़िया में 3 महीने से दहशत फैला रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस!

Bareilly, तेंदुआ

Share This Article

Bareilly: लड़िया क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की ओर से अमीर नगर के जंगल में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई। पिछले तीन महीने से तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल था।

लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को फंसा देखा और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने छह सितंबर को अमीर नगर के जंगल में पिंजरा लगाया था। तेंदुए को पिंजरे की ओर आकर्षित करने के लिए उसमें बकरी बांधी गई थी। रात में तेंदुआ बकरी के लालच में पिंजरे के अंदर पहुंचा और उसमें कैद हो गया। पिंजरा लगाए जाने के 16 दिन बाद वन विभाग को सफलता मिली। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: Gujarat के एकता नगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिए पुरस्कार, जानिए विजेताओं की पूरी सूची

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This