Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गा पूजा पंडालों में साफ-सफाई और जरूरी सिविल कार्य पूरे करा लिए गए हैं। वहीं, दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सजावट और अन्य व्यवस्थाओं पर काम शुरू हो गया है।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से तेल, दीया-बाती, टेंट, पंडाल सजावट और खान-पान की सामग्री से संबंधित पांच टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रशासन ने लोगों से त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya राम मंदिर के 150 में से 148 निर्माण कार्य पूरे, 15 नवंबर तक लाइटिंग का लक्ष्य