Anant Nag Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस खास उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी।
PM Modi ने की अभिनेता की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि अनंत नाग ने कई दशकों से अपने सहज अभिनय और कलात्मक कौशल से भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर एक गहरी छाप छोड़ी है। पीएम ने लिखा कि उन्होंने हर भूमिका में एक खास गहराई और सच्चाई दिखाई है। यह सम्मान पूरी तरह से उनके योगदान का सही मूल्यांकन है।
Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.
For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
पांच दशकों का लंबा फिल्मी सफर
78 साल के अनंत नाग ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वे केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि थिएटर की दुनिया में भी उनका नाम काफी सम्मान से लिया जाता है। 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित होने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह (National Film Award) में उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sonbhadra में PM Modi के जन्मदिन पर ‘Namo Marathon’, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा | DD News Uttar Pradesh







