SCB Medical College ICU हादसा: भीषण आग, 10 मौतें, कई मरीजों की हालत गंभीर

Share This Article

Odisha के कटक पर मौजूद SCB medical college और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें झुलसकर 10 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं अस्पताल के 11 कर्मचारी झुलस गए। यह हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ जब बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर अचानक आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुचीं और मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आईसीयू में भर्ती गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हॉस्पिटल के न्यू मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सीएम मांझी ने स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा भी की।

SCB medical college में ICU में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

ओडिशा के कटक में स्थित SCB medical college और अस्पताल में सोमवार तड़के एक दुखद हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में अब तक 10 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय ICU में कई मरीज गंभीर हालत में भर्ती थे और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। धुआं तेजी से पूरे वार्ड में फैल गया, जिससे हालात और मुश्किल हो गए। SCB medical college में हुए इस हादसे ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

SCB medical college

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 3 बजे SCB medical college के ट्रॉमा केयर यूनिट की पहली मंजिल पर आग लगी। शुरुआती कुछ मिनटों में ही ICU में धुआं भर गया।

उस समय वार्ड में कुल 23 मरीज भर्ती थे। कई मरीज ऐसे थे जिन्हें तुरंत हटाना आसान नहीं था, क्योंकि वे मशीनों से जुड़े हुए थे। डॉक्टरों और स्टाफ ने तेजी से हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन धुएं की वजह से कुछ मरीजों को बचाया नहीं जा सका। SCB medical college के इस हादसे में कुछ मरीजों की मौत वार्ड के अंदर ही हो गई, जबकि कुछ की मौत बाद में इलाज के दौरान हुई।

बचाव अभियान और मरीजों को शिफ्ट किया गया

आग की खबर मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए। दमकल की तीन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान SCB medical college के स्टाफ ने कई मरीजों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। जो मरीज बचाए गए, उन्हें तुरंत ‘न्यू मेडिसिन ICU’ में शिफ्ट किया गया ताकि उनका इलाज जारी रह सके।

इस हादसे में कम से कम पांच मरीज गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा अस्पताल के दो कर्मचारी भी घायल बताए जा रहे हैं।

SCB medical college

मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी SCB medical college पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि ICU में कुल 23 मरीज भर्ती थे। बचाव अभियान शुरू होने से पहले ही सात मरीजों की मौत हो चुकी थी। बाद में तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया।

सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

SCB medical college

आग लगने की वजह क्या हो सकती है

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि SCB medical college के ICU में आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। यह शॉर्ट सर्किट एयर कंडीशनिंग सिस्टम या किसी मेडिकल उपकरण में हुआ होगा। सरकार ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या SCB medical college में फायर सेफ्टी नियमों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था या नहीं।

कटक के SCB medical college में हुआ यह हादसा बेहद दुखद है। अस्पताल जैसे स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यहां पहले से ही गंभीर हालत में मरीज भर्ती होते हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, ताकि यह साफ हो सके कि आग कैसे लगी और भविष्य में ऐसे हादसों को कैसे रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Junction के 100 साल; पटरियों पर दौड़ता इतिहास और यादों का ‘शताब्दी एक्सप्रेस’ सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This