T20 World Cup 2026 Live Update: मुंबई में आज होगी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच रोमांचक भिड़ंत, जीतने वाली टीम पहुंचेगी ग्रुप-सी में टॉप पर

T20

Share This Article

T20 World Cup 2026LIVE Update: T20 वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में आज वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। ग्रुप-सी में दोनों टीमें अपना-अपना एक मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में आज का मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच अब तक 38 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 19 मैच इंग्लैंड और 18 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में खेले गए 7 मुकाबलों में से 5 में कैरेबियाई टीम को जीत मिली है, जिसमें 2016 का फाइनल भी शामिल है। उस ऐतिहासिक फाइनल में वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की थी।

2024 के बाद से कप्तान शाई होप शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 981 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं गेंदबाजी में लेफ्ट आर्म स्पिनर अकील हुसैन 49 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पहले मैच में शिमरोन हेटमायर ने अर्धशतक जड़ा था, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

T20

इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 4 रन से हराया था। टीम के लिए जोस बटलर 1049 रन के साथ प्रमुख बल्लेबाज हैं। वहीं लेग स्पिनर आदिल रशीद 2024 के बाद से 43 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में रशीद कुछ महंगे साबित हुए थे। ऐसे में आज उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड:
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड/जोश टंग।

वेस्टइंडीज:
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

यह भी पढे़- 13 दिन में चांदी 1.27 लाख रूपए सस्ती हुई, सोना 20,008 रूपए गिरा; जानें ताजा भाव और खरीदारी से पहले जरूरी बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This