मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा… कंटेनर चालक की तलाश जारी

यमुना एक्सप्रेस-वे

Share This Article

आज तड़के मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना थाना सुरीर क्षेत्र के माइलस्टोन 88 के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतर रहे यात्रियों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

घटना शनिवार सुबह करीब 02:45 बजे की है। दिल्ली से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर अपने सफर पर थी। कुछ यात्रियों को लघुशंका के लिए बस रोकने की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके बाद बस चालक ने ग्रीन जोन में बस न रोकते हुए सड़क के किनारे ही बस को खड़ा कर दिया। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहा कंटेनर पीछे से बस से टकराया और फिर सड़क पर खड़े यात्रियों को कुचल दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, और लोगों की जान जाने की खबर ने सभी को झकझोर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। एसएसपी श्लोक कुमार और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और मामले की गहन जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल यात्री का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर और बस के गलत स्थान पर खड़े होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

यह भी पढ़े- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला की इच्छा के खिलाफ गर्भावस्था नहीं थोपी जा सकती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This