यूपी में बड़े पैमाने पर IPS तबादले… पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल

IPS

Share This Article

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। बुधवार देर रात जारी आदेशों के तहत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नतियां की गईं, जबकि 11 जिलों के एसएसपी और एसपी भी बदल दिए गए हैं।

अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी रहे प्रवीण कुमार को पदोन्नति के बाद लखनऊ जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं हाल ही में एडीजी बने सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है। वह अब तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।

IPS
IPS

डीजीपी मुख्यालय के अनुसार ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया है। कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का आईजी बनाया गया है। गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नति के बाद गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को पदोन्नति के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा और मेरठ के एसपी विपिन टाडा को प्रोन्नति के बाद कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को एटीएस का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं का डीआईजी, जबकि पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रोन्नति के बाद डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में तैनात हुए नए एसपी 

सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी बनाया गया है। मुरादाबाद 9वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी का एसपी, रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है।

गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर, बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर, जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसपी बनाया गया है। एसएसएफ प्रथम वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ, सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली और अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Unnao में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत | ट्रक चालक फरार | Road Accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This