देवरिया में चौंकाने वाली घटना: मोमोज के लिए 7वीं के छात्र ने घर से 85 लाख के गहने सौंपे

मोमोज

Share This Article

यूपी के देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। यहां सातवीं क्लास के एक लड़के को मोमोज की ऐसी लत लगी कि पहले तो वो घर में रखे पैसों पर अपना हाथ साफ कर मोमोज का स्वाद लेता रहाऔर फिर घर में रखे जेवर को भी उसने नहीं छोड़ा। मोमोज खाने की लत में उसने एक एक कर के घर में रखे करीब 85 लाख के जेवरों को मोमोज बेंचने वाले सख्स को सौंप दिया। जब लड़के के घर वालों को इस बात की खबर लगी उनकी आंखे खुली की खुली रह गई।

जानिए अब क्या पूरा मामला…

यह पूरा मामला देवरिया के रामपुर कारखाना के भगवानपुर तिवारी गांव का है। यहां के रहने वाले विमलेश मिश्र वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी हैं। उनका नाबालिग बेटा गांव में रहकर कक्षा सात में पढ़ाई करता है। उसे मोमोज खाने की ऐसी लत लगी कि वह हर दिन देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहे पर मोमोज खाने के लिए जाने लगा. वहां दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने किशोर को पहले अपने झांसे में ले लिया। उसके बाद पैसे के बदले कुछ और लाने पर ही मोमोज देने की बात कही, जिसके बाद किशोर घर में रखे जेवरात निकालकर धीरे-धीरे उन्हें लाकर देने लगा। अलमारी में पुजारी की पत्नी और बहन के जेवरात थे

इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब रविवार को विमलेश मिश्र की बहन अपने गहने लेने घर पहुंचीं। जैसे ही अलमारी खोली गई, उसमें रखे सभी गहने गायब मिले। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। जब नाबालिग बेटे से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह डुमरी चौराहे पर मोमोज बेचने वाले युवकों को गहने दे चुका है

तीन महीने से चल रहा था सिलसिला

पुलिस जांच में सामने आया है कि 14 वर्षीय किशोर पिछले तीन महीनों से रोज एक-एक जेवर घर से निकालकर दुकानदारों को देता था। बदले में आरोपी उसे मोमोज खिलाते रहे। इस दौरान हार, अंगूठी, बाली, बिछिया और अन्य कीमती आभूषण आरोपियों के पास पहुंचते चले गए।

पहले दोस्ती, फिर ठगी

शिकायत में विमलेश मिश्र ने बताया कि तीनों युवकों ने पहले उनके बेटे से दोस्ती की। इसके बाद उसकी मोमोज खाने की आदत का फायदा उठाया। धीरे-धीरे किशोर इतना प्रभावित हो गया कि उसने परिवार की अलमारी से कीमती जेवर निकालकर आरोपियों को सौंप दिए।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग को गहनों की कीमत और उनके महत्व का अंदाजा नहीं था। आरोपियों ने उसकी इसी मासूमियत और नादानी का फायदा उठाकर लाखों रुपये के आभूषण हड़प लिए।

पुलिस की कार्रवाई

रामपुर कारखाना थाने में नाबालिग और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। शिकायतकर्ता ने चोरी गए गहनों की पूरी सूची पुलिस को सौंपी है।

यह भी पढे़- SC: प्राइवेसी का सम्मान करो या भारत छोड़ो, WhatsApp–Meta को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This