जनता दर्शन में सीएम योगी से बच्ची की गुहार, स्कूल एडमिशन का मिला भरोसा

जनता दर्शन

Share This Article

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई लोग अपनी शिकायतें लेकर मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे। जनता दर्शन में एक भावुक और चर्चा में रहने वाला दृश्य तब सामने आया, जब एक नन्ही बच्ची अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और स्कूल में दाखिले की मांग रखी।

मुख्यमंत्री ने जब बच्ची से पूछा कि वह क्या कहना चाहती है, तो उसने मासूम अंदाज़ में कहा कि उसे स्कूल में एडमिशन दिला दिया जाए। बच्ची की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उससे बातचीत की और पूछा कि क्या वह रोज़ स्कूल जाएगी और मन लगाकर पढ़ाई करेगी। इस पर बच्ची ने सिर हिलाकर हामी भर दी।

जनता दर्शन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची की मां से जानकारी ली कि किस कक्षा में दाखिला कराना है। मां ने बताया कि वे नर्सरी कक्षा में प्रवेश चाहती हैं। मुख्यमंत्री ने बच्ची से पूछा कि वह क्या पढ़ती है और कुछ सुनाने को कहा। इस पर बच्ची ने ‘शेर बच्चे, शेर बच्चे’ कविता सुनाई। बच्ची की कविता सुनकर मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची का स्कूल में दाखिला तत्काल सुनिश्चित कराया जाए। इसके बाद उन्होंने बच्ची से प्यार से पूछा कि अब वह खुश है या नहीं और उसे चॉकलेट भी दी।

जनता दर्शन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बच्ची अनाबी अली ने बताया कि उसने योगी जी से लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने की मांग की थी। बच्ची ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि उसका दाखिला हो जाएगा। वहीं बच्ची की मां फराह मुशर्रफ ने भी बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाने को लेकर बेहद उत्साहित है और मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरा विश्वास दिलाया है कि एडमिशन हो जाएगा। यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट 2026-27: क्या है सरकार की बड़ी घोषणाएं, किसे मिला फायदा, जानिए पूरा ब्यौरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This