Budget 2026 पर CM योगी की प्रतिक्रिया: ‘विकसित भारत’ का मजबूत रोडमैप, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

Budget 2026

Share This Article

केंद्रीय बजट 2026 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक मजबूत और स्पष्ट रोडमैप करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए लाभकारी साबित होगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, आयुष, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़े प्रावधानों की विशेष रूप से सराहना की।

बजट पेश होने के बाद सीएम योगी ने कहा कि यह बजट नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना को और मजबूती देता है। उनके अनुसार, यह 145 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “यह बजट ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का संतुलित ध्यान रखा गया है। महिलाओं के लिए प्रत्येक जनपद में कामकाजी महिला छात्रावास, STEM क्षेत्रों से जुड़े विद्यार्थियों के लिए विशेष हॉस्टल तथा युवाओं के लिए बेहतर आधारभूत ढांचे की व्यवस्था जैसे प्रावधान इसमें शामिल हैं।

कैपिटल एक्सपेंडिचर और रेल कॉरिडोर पर जोर

सीएम योगी ने आयुष और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने, बड़े स्तर पर कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने और रेल कॉरिडोर के विकास से जुड़े प्रावधानों की भी प्रशंसा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सफल बजट प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट समाज के हर तबके को नए अवसर देने वाला है और देश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।

यह भी पढ़ें: Budget 2026-27: यूपी को बड़ी सौगात, वाराणसी हाईस्पीड रेल से लेकर लखनऊ AI सिटी तक बड़े ऐलान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This