सीएम योगी ने यूपी की दो ग्राम पंचायतों के नाम बदलने का लिया बड़ा फैसला

सीएम योगी

Share This Article

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दो और ग्राम पंचायतों के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया। हरदोई और फिरोजाबाद जिले की ग्राम पंचायतों के नाम में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यूपी सरकार ने इस निर्णय की जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। इसके अनुसार, हरदोई जिले की भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम बदलकर 'सियारामपुर' और फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद तहसील स्थित ग्राम उरमुरा किरार का नाम 'हरिनगर' किया गया है।

नाम परिवर्तन के प्रस्ताव की स्वीकृति

हरदोई जिले के हाजीपुर ग्राम पंचायत का नाम बदलने का प्रस्ताव पिछले साल अप्रैल में रखा गया था, जिसे जिला पंचायत ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया था। प्रधान गुज्जो देवी ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसमें गांव के नाम को सियारामपुर करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

हरदोई जिले के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव

एक महीने पहले, हरदोई जिले का नाम बदलकर ‘प्रहलाद नगरी’ करने का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किया गया था। इस प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए थे। यह पहल शिवम द्विवेदी की मांग के बाद शुरू की गई थी, जो जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हैं।

योगी सरकार की संस्कृति और विरासत को सशक्त बनाने की दिशा

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर सात भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाएगा। इन द्वारों के जरिए प्रदेश की संस्कृति और आस्था को दर्शाने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित प्रवेश द्वारों के नाम संगम द्वार, नंदी-गंगा द्वार, सूर्य द्वार, व्यास द्वार, धर्म द्वार, कृष्ण द्वार और शौर्य द्वार होंगे। ये द्वार संबंधित धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का प्रतीक होंगे, योजना के अनुसार प्रयागराज मार्ग (रायबरेली रोड) पर संगम द्वार का निर्माण होगा, जो त्रिवेणी संगम और कुंभ मेला की सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरित होगा। वाराणसी मार्ग (सुल्तानपुर रोड) पर नंदी-गंगा द्वार बनेगा, जो काशी विश्वनाथ की आध्यात्मिक ऊर्जा को प्रदर्शित करेगा। अयोध्या मार्ग (बाराबंकी रोड) पर सूर्य द्वार भगवान राम और सूर्यवंश के गौरव की पहचान होगा। इसी तरह सीतापुर रोड पर नैमिषारण्य मार्ग के लिए व्यास द्वार, हरदोई रोड पर हस्तिनापुर से जुड़े धर्म द्वार, आगरा रोड पर मथुरा मार्ग के लिए कृष्ण द्वार और उन्नाव रोड पर झांसी मार्ग के लिए शौर्य द्वार का निर्माण किया जाएगा, जो बुंदेलखंड की वीरता और शौर्य को सम्मानित करेगा।

यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स रेड के दौरान कॉन्फिडेंट ग्रुप चेयरमैन सी.जे. रॉय ने की आत्महत्या, 9000 करोड़ की संपत्ति के मालिक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This