IND vs NZ T20I: तिरुवनंतपुरम में वर्ल्ड कप से पहले सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

Share This Article

IND vs NZ T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसके बाद सीधे ICC T20 वर्ल्ड कप की चुनौती सामने होगी। मुकाबला आज शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है, लेकिन विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे T20 में मिली 50 रनों की करारी हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम इस आखिरी मुकाबले को जीतकर आत्मविश्वास के साथ वर्ल्ड कप में उतरना चाहेगी।

वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मौका

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रयोग और रणनीति को अंतिम रूप देने का आखिरी अवसर है। भारतीय टीम जहां अपने बेंच स्ट्रेंथ और संयोजन को परखना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की नजर भारत में पहली बार T20 सीरीज जीतने के रिकॉर्ड पर होगी, जो अब तक अधूरा सपना रहा है।

IND vs NZ T20I

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत आगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 28 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 15 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। तीन मैच टाई रहे हैं।
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 T20 खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 5 मैच जीते हैं। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी20 सीरीज गंवा चुका है।

तिरुवनंतपुरम में भारत का शानदार रिकॉर्ड

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारत ने यहां अब तक चार इंटरनेशनल T20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत और सिर्फ एक में हार मिली है।
भारत ने इस मैदान पर पहला टी20 नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी। 2019 में वेस्टइंडीज से हार के बाद भारत ने 2022 और 2023 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की। वहीं, न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर सिर्फ एक मैच खेला है और उसे हार का सामना करना पड़ा है।

सीरीज का अब तक का रुकॉर्ड

  • पहला टी20, नागपुर: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • दूसरा टी20, रायपुर: भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

  • तीसरा टी20, गुवाहाटी: भारत ने 8 विकेट से मुकाबला जीता

  • चौथा टी20, विशाखापत्तनम: न्यूजीलैंड ने 50 रनों से शानदार जीत हासिल की

दोनों टीमों की संभावित रणनीति

टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सीरीज खत्म करने पर होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे।

न्यूजीलैंड की टीम के लिए डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जबकि कप्तान मिचेल सेंटनर गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव डालना चाहेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

यह भी पढ़े- UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड, कोहरे और बारिश का अलर्ट, फरवरी की शुरुआत में मौसम में बदलाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This