IND vs NZ T20I: चौथा मुकाबला आज, मैच टाइमिंग, संभावित प्लेइंग-11 और अहम अपडेट्स, पढ़िए पूरी जानकारी

T20

Share This Article

IND vs NZ T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड की नजर सम्मान बचाने पर होगी।

मैच टाइमिंग और वेन्यू की पूरी जानकारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा T20 मुकाबला डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि मैच के लिए टॉस मैच शुरू होने के ठीक आधे घंटे पहले शाम 06:30 बजे होगा।  शाम का मुकाबला होने के कारण दर्शकों में खासा उत्साह है और स्टेडियम में बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

विशाखापट्टनम में भारत का रिकॉर्ड मजबूत

विशाखापट्टनम भारतीय टीम के लिए शुभ मैदान रहा है। यहां अब तक खेले गए चार T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से भारत ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की गई थी। ऐसे में घरेलू हालात और आंकड़े दोनों ही भारत के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

अर्शदीप की वापसी संभव

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। वर्कलोड मैनेजमेंट और आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट यह फैसला ले सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-11 में वापसी की पूरी संभावना है। अर्शदीप को तीसरे टी20 में रेस्ट दिया गया था और अब वे नई गेंद से अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने दूसरे T20 में 82 रन की तूफानी पारी खेली थी, जबकि तीसरे मुकाबले में नाबाद 57 रन बनाए। वे फिलहाल सीरीज और भारतीय टीम के टॉप स्कोरर हैं।
उनके अलावा अभिषेक शर्मा  ने 2अर्धशतक, ईशान किशन ने 1अर्धशतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या सबसे प्रभावशाली साबित हुए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड:
डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी, मैट हैनरी

यह भी पढ़े- Arijit Singh का बड़ा फैसला: छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, लिखा- यहीं खत्म कर रहा हूं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This