पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम

Share This Article

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे प्रदेश के लिए भारी रहने वाले हैं। इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना जताई गई है।

लखनऊ में बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट

राजधानी लखनऊ में 27 जनवरी को मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोमवार को शहर के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिन के समय बादलों की आवाजाही और हल्की पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आने की उम्मीद है।
सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ हद तक सुहावना बना रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम

 

पश्चिमी यूपी में बारिश का दायरा बढ़ा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अवध क्षेत्र के भी कई जिलों में शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर बिजली की गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मौसम

 

वेस्ट यूपी में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
जिन इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम

 

मेरठ में तेज बारिश से गिरा पारा

मेरठ और आसपास के जिलों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, नालों की सफाई न होने के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद बढ़ेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को उत्तर प्रदेश में कोहरे की समस्या बढ़ सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि आज की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे कोहरे की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मौसम

 

यूपी में अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में आज और कल यानि 28 जनवरी को  हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। 29, 30 और 31 जनवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ेगी। 1–2 फरवरी को एक बार फिर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान है।

आगरा में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

ताजनगरी आगरा में हुई झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और ठंडी हवाओं के साथ आई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर के समय आगरा और अलीगढ़ में बारिश शुरू हुई, जबकि अलीगढ़ में तेज हवाएं भी चलीं।

सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में बदला मौसम

पश्चिमी यूपी के शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला।

50 से अधिक जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। बागपत में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है।

यह भी पढ़े- Lucknow: UPITEX एक्सपो में दिखी हस्तशिल्प और पेंटिंग्स की रंगीन दुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This