कन्नौज ठठिया: दिनदहाड़े मूक-बधिर युवती का अपहरण, पुलिस तलाश में

Share This Article

कन्नौज जिले के ठठिया थाना इलाके मे मूक-बधिर युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को SOG, सर्विलांस और थाना ठठिया पुलिस नें मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। कन्नौज पुलिस अधीक्षक नें बताया कि युवती के अपहरण की सूचना मिली थी चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध लोडर को पुलिस नें रोकनें की कोशिश की तो आरोपी लोडर चालक ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप और नकदी बरामद की गई है। कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। युवती की मां के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने लोडर के आगे लकड़ियां और झाड़ियां डालकर रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लोडर लेकर खैरनगर की ओर फरार हो गया।

कन्नौज

क्या हुआ पूरा मामला

ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपनी मां के साथ खेत में चारा लेने जा रही थी। तभी एक युवक लोडर लेकर आया और जबरदस्ती युवती को उसमें बैठाने लगा। मां ने विरोध किया तो आरोपी ने धक्का देकर उसे लोडर पर बैठा लिया। गांव वालों ने लोडर रोकने के लिए लकड़ियां और झाड़ियां सड़क पर रखीं, लेकिन आरोपी लोडर ऊपर से निकाल कर फरार हो गया। परिजन तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कन्नौज

पुलिस कार्रवाई   

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनोद कुमारऔर सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ठठिया थाने पहुंचे। उन्होंने युवती के परिजनों से पूछताछ की और लोडर और युवती को बरामद करने के लिए टीमें लगाईं। युवती की बहन ने बताया कि उसकी बहन भले ही 20 वर्ष की है, लेकिन बौद्धिक क्षमता बच्चों जैसी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा हैसीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Lucknow: UPITEX एक्सपो में दिखी हस्तशिल्प और पेंटिंग्स की रंगीन दुनिया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This