Bank Strike Today: देशव्यापी बैंक हड़ताल आज, सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित, डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

bank strike

Share This Article

Bank Strike Today: देशभर में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल (Nationwide Bank Strike Today) के चलते मंगलवार को सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFB) के आह्वान पर की जा रही है। बैंक कर्मचारी मुख्य रूप से फाइव डे वर्किंग सिस्टम (5 day working system) लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हालांकि, इस हड़ताल का असर निजी बैंकों पर नहीं पड़ेगा और उनकी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

यूएफबीयू नौ बैंक यूनियनों का संयुक्त मंच है, जो सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन ने यह कदम 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई बैठक में कोई समाधान न निकलने के बाद उठाया। बैंक यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 में हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में हर शनिवार को अवकाश का प्रस्ताव शामिल किया गया था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, समेत कई बड़े सरकारी बैंक शामिल हैं। कई बैंकों ने पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को सूचित कर दिया है कि हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

bank strike

हड़ताल के चलते कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, और शाखाओं से जुड़ा रोजमर्रा का काम प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों को शाखाओं में लंबी कतारों या सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे निजी बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे, क्योंकि उनके कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई पेमेंट, इंटरनेट बैंकिंग, और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स सामान्य रूप से चालू रहने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ इलाकों में एटीएम में नकदी की उपलब्धता थोड़ी प्रभावित हो सकती है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि हड़ताल के दिन सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, लेकिन कर्मचारियों की भागीदारी के कारण कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंक ने ग्राहकों से असुविधा के लिए खेद जताया है।

यह भी पढ़े- बजट सत्र 2026: सर्वदलीय बैठक से लेकर बजट पेश होने तक, जानिए पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This