रामपुर में जेपीएस राठौर का बड़ा बयान: नई जीएसटी को बताया दिवाली का तोहफ़ा, 140 करोड़ जनता को होगा लाभ

Share This Article

रामपुर में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने नई जीएसटी प्रणाली को देश की 140 करोड़ जनता के लिए दिवाली का तोहफ़ा करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू कर आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

राठौर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय महंगाई चरम पर थी और जनता परेशान रहती थी। लेकिन अब मोदी सरकार के नेतृत्व में ऐसी नीतियाँ लागू की जा रही हैं, जिनसे आम जनमानस को राहत मिल रही है और अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता आ रही है।

Image

उन्होंने बताया कि नई जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं पर कर या तो 5 प्रतिशत कर दिया गया है या फिर शून्य कर दिया गया है। इसमें पराठा, परोटा और रोटी जैसी वस्तुएँ शामिल हैं। इससे सीधे तौर पर आम लोगों की रसोई का बोझ हल्का होगा।

इसके अलावा बच्चों के खिलौनों और खेल उत्पादों पर जीएसटी घटा दिया गया है। इससे न केवल बाल विकास को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि एमएसएमई उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा जो इन उत्पादों का निर्माण करते हैं।

राठौर ने बताया कि देश के बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% किया गया है। इस फैसले से मकान निर्माण और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की लागत में कमी आएगी और लोगों को सस्ते आवास मिल सकेंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र को भी नई जीएसटी से बड़ा लाभ दिया गया है। दवाओं पर जीएसटी घटाकर 5% या शून्य कर दिया गया है। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस को भी जीएसटी से छूट दी गई है, जिससे लोगों के इलाज और सुरक्षा से जुड़े खर्च कम होंगे।

जेपीएस राठौर ने कहा कि मोदी सरकार की यह पहल जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दिवाली से ठीक पहले लागू किए गए इस सुधार से न केवल आम नागरिक बल्कि उद्योग जगत और कारोबारी भी राहत महसूस करेंगे।

रिपोर्ट:– आसिम अज़ीज़, रामपुर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This