IND vs NZ 2nd T20I: दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम, अक्षर पटेल बाहर?, कैसी है रायपुर की पिच? जानिए पूरी जानकारी

Share This Article

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7:00 बजे फेंकी जाएगी। नागपुर में खेले गए पहले T20 मैच में भारत ने 48 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अब भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी की कोशिश करेगी।

T20

अक्षर पटेल हुए चोटिल

पहले T20 मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। फील्डिंग के दौरान डैरिल मिचेल की गेंद से उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी थी, जिससे खून भी बहने लगा था। अक्षर अपना ओवर पूरा नहीं कर पाए थे और बची हुई गेंदें अभिषेक शर्मा ने डाली थीं।

ऐसे में माना जा रहा है कि अक्षर पटेल का दूसरे T20 में खेलना मुश्किल है। अगर वह प्लेइंग XI से बाहर होते हैं, तो टीम मैनेजमेंट चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकता है। रायपुर की पिच पर जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद रहती है।

रायपुर की पिच रिपोर्ट

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन मैच के मध्य और अंतिम ओवरों में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिन अटैक पर खास नजर रहेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

IND vs NZ 2nd T20I की संभावित टीमे:-

भारत की संभाव‍ित प्लेइंग 11:- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा / अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती / कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI:- टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल / ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन / मैट हेनरी, जैकब डफी

मुकाबले पर रहेंगी सबकी नजरें

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की कोशिश होगी कि टीम पहले मैच की लय को बरकरार रखे, रायपुर में दर्शकों को एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज टी20 मैच देखने को मिल सकता है।

यह भी पढे़- T20 World Cup 2026: भारत में खेलने से बांग्लादेश का इनकार, स्कॉटलैंड को मिल सकता है मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This