Instant Macaroni: 15 मिनट में बनाएं 2 हेल्दी मैकरोनी रेसिपी, बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट

Macaroni

Share This Article

Instant Macaroni: रोज़ सुबह बच्चों के टिफिन के लिए कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी बनाना हर पेरेंट के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। बच्चे अक्सर हरी सब्जियों से दूरी बनाते हैं, लेकिन अगर वही पोषण उनकी पसंदीदा डिश में मिल जाए, तो खाना भी मजेदार हो जाता है। मैकरोनी (Macaroni) ऐसी ही एक डिश है, जिसे थोड़े हेल्दी ट्विस्ट के साथ बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट बनाया जा सकता है।

मैकरोनी (Macaroni) न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि इसमें सब्जियां, पनीर और हर्ब्स मिलाकर इसे पोषण से भरपूर भी बनाया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं 15 मिनट में बनने वाली दो हेल्दी मैकरोनी रेसिपी (Macaroni Recipe), जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखेंगी।

Macroni

वेजिटेबल चीज मैकरोनी

आवश्यक सामग्री

  • मैकरोनी – 1 कप

  • गाजर – ½ कप (कद्दूकस की हुई)

  • शिमला मिर्च – ½ कप (बारीक कटी)

  • स्वीट कॉर्न – ½ कप

  • ब्रॉकली – ¼ कप

  • पनीर – ½ कप (क्यूब्स में)

  • लो-फैट चीज – ¼ कप

  • ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच

  • काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • ओरेगानो या मिक्स हर्ब्स – ½ चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले मैकरोनी Macaroni) को नमक और थोड़ा तेल डालकर उबाल लें।
  • छानकर ठंडे पानी से धो लें ताकि वह चिपके नहीं।
  • एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें और सभी सब्जियों को हल्का क्रंची रहने तक भूनें।
  • अब पनीर डालें और 2 मिनट पकाएं।
  • उबली हुई मैकरोनी मिलाएं
  • ऊपर से चीज, हर्ब्स और काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट ढककर पकाएं।

क्यों है खास

इस डिश में सब्जियों से फाइबर, पनीर और चीज से प्रोटीन व कैल्शियम मिलता है। रंग-बिरंगी सब्जियां बच्चों को आकर्षित करती हैं और वे खुशी-खुशी टिफिन खत्म कर देते हैं।

Macaroni

टोमैटो बेसिल हेल्दी मैकरोनी

आवश्यक सामग्री

  • मैकरोनी – 1 कप

  • टमाटर – 3 (कटे या प्यूरी)

  • प्याज – 1 (बारीक कटा)

  • लहसुन – 3–4 कली

  • ताजा बेसिल पत्तियां – 6–7

  • ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच

  • ब्लैक पेपर – ½ चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • शहद – 1 चम्मच

  • लो-फैट चीज – 2 चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

  • मैकरोनी को उबालकर अलग रखें।
  • पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें, लहसुन और प्याज भूनें।
  • टमाटर डालकर सॉस गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • अब नमक, ब्लैक पेपर और शहद मिलाएं।
  • उबली मैकरोनी और ताजा बेसिल पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

सेहत का फायदा

टमाटर और बेसिल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े- Morning Drinks for Energy: सुबह पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This