UP Diwas 2026: अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, संस्कृति, व्यंजन और विकास का भव्य जनोत्सव

Share This Article

लखनऊ|  उत्तर प्रदेश दिवस-2026 (UP Diwas 2026) को इस वर्ष अभूतपूर्व भव्यता, जनभागीदारी और सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया जाएगा। 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन प्रदेश की पहचान, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे एक जनोत्सव के रूप में आयोजित करने की व्यापक तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस (UP Diwas 2026) केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, उपलब्धियों और संभावनाओं को जनता के सहयोग से प्रस्तुत करने का मंच है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन को जनोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था गरिमा, अनुशासन और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाए।

UP Diwas 2026

अमित शाह की मौजूदगी से मिलेगा राष्ट्रीय महत्व

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 (UP Diwas 2026) के मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह होंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि को देशभर में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्य समारोह

मुख्य समारोह राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा, जिससे एक साथ पूरे उत्तर प्रदेश में उत्सव का माहौल बने। यह आयोजन प्रदेश को सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से एक सूत्र में जोड़ने का प्रतीक बनेगा।

‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर विशेष प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश दिवस (UP Diwas 2026) के अवसर पर ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी और शिल्प मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा, बुनियादी ढांचा, उद्योग, कृषि, नवाचार, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश के भविष्य की दिशा और संभावनाओं को भी रेखांकित करेगी।

‘एक जनपद–एक व्यंजन’ बनेगा प्रमुख आकर्षण

इस वर्ष आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ अवधारणा होगी। इसके तहत प्रदेश के सभी जनपदों के पारंपरिक और विशिष्ट व्यंजन एक ही परिसर में उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे आगंतुक उत्तर प्रदेश की विविध खान-पान परंपराओं, स्थानीय स्वाद और सांस्कृतिक पहचान से सीधे परिचित हो सकेंगे।

संस्कृति उत्सव और कला रूपों का संगम

संस्कृति उत्सव 2025–26 के अंतर्गत लोक, शास्त्रीय और समकालीन कला रूपों को उत्तर प्रदेश दिवस (UP Diwas 2026) से प्रभावी रूप से जोड़ा जाएगा। ‘हमारी संस्कृति–हमारी पहचान’ की भावना के अनुरूप विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें कलाकारों और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

उत्कृष्ट नागरिकों का सम्मान

24 जनवरी को आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के सभी जनपदों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तर प्रदेश की सामूहिक उपलब्धियों और जनशक्ति की भूमिका को रेखांकित करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 (UP Diwas 2026) ऐसा आयोजन बने, जिसमें संस्कृति, शिल्प, स्वाद और विकास दृष्टि का सुंदर संगम दिखाई दे। यह आयोजन हर आगंतुक के लिए गर्व, प्रेरणा और स्मरणीय अनुभव बने, यही सरकार का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े- Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का क्रेज, बुकिंग खुलते ही कुछ घंटों में फुल हुईं सीटें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This