भदोही में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

भदोही

Share This Article

भदोही, उत्तर प्रदेश: प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को भदोही कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी और प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक में मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई महत्वाकांक्षी योजना भारत–गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत मनरेगा की तुलना में 150 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। यदि कार्य उपलब्ध नहीं होता है, तो बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसके अलावा, काम के सात दिन के भीतर मजदूरी भुगतान अनिवार्य है, अन्यथा ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा।

भदोही

शासन स्तर की योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन

प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहा कि शासन से संचालित सभी लाभार्थीपरक योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

चकबंदी कार्यों में भदोही का प्रथम स्थान, शीतलहर के मद्देनज़र रैन बसेरों की समीक्षा

चकबंदी कार्यों में पूरे प्रदेश में भदोही जिले का प्रथम स्थान आने पर प्रभारी मंत्री ने डीएम और चकबंदी टीम की सराहना की। मंत्री ने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, प्रकाश, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। खुले में कोई भी व्यक्ति न सोए, इसके लिए नगर निकायों, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: 11 जनवरी से गोरखपुर महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, देश के बड़े कलाकार देंगे प्रस्तुति

मतदाता नामावली का प्रगाढ़ पुनरीक्षण

मंत्री ने मतदाताओं से आह्वान किया कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत छह जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता अपने नाम को मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं या मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर भी अपना नाम देख सकते हैं।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग

बैठक में सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, डीएम शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र, एआरटीओ रामसिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This