WPL 2026 आज से शुरू : शेड्यूल, टीमें, कप्तान और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

Share This Article

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का रोमांचक आगाज आज से हो रहा है। महिला क्रिकेट का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपने चौथे सीजन में प्रवेश कर चुका है और अगले 28 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन देने वाला है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

WPL 2026

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और वेन्यू

WPL 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं, वह हैं- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। सभी मैच दो स्थानों पर आयोजित होंगे। शुरुआती 11 मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि बचे हुए 11 मैच वडोदरा में होंगे। एलिमिनेटर मुकाबला 3 फरवरी को और फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।

ओपनिंग मैच में कांटे की टक्कर

उद्घाटन मैच डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। दोनों टीमें संतुलित और मजबूत नजर आ रही हैं, जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारतीय टीम के मैचों से होगा क्लैश

इस सीजन WPL 2026 के कुल 6 मुकाबले भारतीय पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय मैचों से टकराएंगे। इनमें से 2 मैच शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों से क्लैश होंगे, जो 11 जनवरी से शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा, 4 मैच भारतीय अंडर-19 टीम के वर्ल्ड कप मुकाबलों से भी टकराएंगे, क्योंकि युवा टीम 15 जनवरी से अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेगी।

सभी टीमों के कप्तान

  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना

  • दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स

  • यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग

  • गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर

WPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल में इंतजार

दिल्ली कैपिटल्स अब तक महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में सबसे ज्यादा तीन बार पहुंच चुकी है, लेकिन टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में ट्रॉफी जीती, जबकि आरसीबी 2024 में पहली बार चैंपियन बनी थी। यूपी वारियर्स 2023 में और गुजरात जायंट्स 2025 में एलिमिनेटर तक पहुंची थीं।

WPL के कुछ बड़े रिकॉर्ड

  • नैट साइवर ब्रंट के नाम WPL में सबसे ज्यादा 1027 रन दर्ज हैं।

  • भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अब तक 49 छक्के लगाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

  • ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग ने WPL में सर्वाधिक 9 अर्धशतक लगाए हैं।

  • हेली मैथ्यूज के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 41 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

यह भी पढे़ – आर्थिक मोर्चे पर भारत मजबूत, 2025-26 में भारत की GDP 7.4% बढ़ने का अनुमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This