आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन

Share This Article

रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र और लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शहर के सरोजिनी नगर क्षेत्र में स्थित अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के भी शामिल होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सितंबर 2023 में अशोक लेलैंड के साथ इस परियोजना को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। महज 14 महीनों में यह विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण इकाई तैयार की गई है, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगी।

राजनाथ सिंह

यह भी पढे़ – CM Yogi ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This