मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

गैस सिलेंडर

Share This Article

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वसुंधरा रेजिडेंसी कॉलोनी के एक फ्लैट में गैस सिलेंडर फटने से दो धमाके हुए और इसके बाद भीषण आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में 50 वर्षीय अमित गौड़, 45 वर्षीय नितिन और 70 वर्षीय सुशीला देवी की दर्दनाक मौत हो गई।

किराए के फ्लैट में रहते थे मृतक, धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई

बताया जा रहा है कि अमित गौड़, जो कि देवबंद तहसील में कानूनगो के पद पर कार्यरत थे, अपने परिवार के साथ वसुंधरा रेजिडेंसी में किराए के फ्लैट में रहते थे। अमित गौड़ का परिवार शामली जिले का निवासी था। इस हादसे में एक और युवक आदित्य राणा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फ्लैट में अचानक दो जोरदार धमाके हुए, जिनकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फ्लैट में आग की लपटें भड़क उठीं। देखते ही देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई। फ्लैट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुंआ बाहर आने लगे। मौके पर अफरा-तफरा मच गई। आस-पास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

गैस सिलेंडर

मृतकों की पहचान और घटनास्थल पर जांच, आग की वजह और आगे की जांच

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा वसुंधरा रेजिडेंसी के फेज 3 में हुआ और शुरुआती जांच में यह सामने आया कि फ्लैट में एक अंगीठी जल रही थी, जिससे आग लगी और बाद में गैस सिलेंडर फटा। मौके पर दो सिलेंडर फटे हुए मिले हैं, और सिलेंडर फटने से धमाके की आवाज आई। आग की वजह से झुलसे गए एक अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।

गैस सिलेंडर

घटना का CCTV फुटेज वायरल
पड़ोसी आदित्य राणा, जो परिवार को बचाने की कोशिश कर रहे थे, गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें धमाके की तेज आवाज और लपटों की आग साफ नजर आ रही है। घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। अगर आप भी सर्दी में घर में अंगीठी का उपयोग करते हैं, तो कृपया इसके इस्तेमाल में अत्यधिक सावधानी बरतें और गैस सिलेंडर के पास अंगीठी को जलाने से बचें।

यह भी पढ़ें : Mumbai के भांडुप में बेस्ट की बस ने कुचले कई लोग, 4 की मौत, 9 घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This